ज्वालामुखी। ज्वालामुखी में प्राचीन एवं ऐतिहासिक गणेश मंदिर के पास रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों ने भगवान शनिदेव और भैरव बाबा की मूर्तियों को तोड़ दिया है। इसके अलावा साथ ही एक शिव मंदिर में शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने बताया कि ज्वालामुखी के समीप रैंखा गांव में भी एक मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे लोगों की धार्मिक भावना आस्था और श्रद्धा पर गहरी चोट लगी है। क्षेत्र के लोग इस घटना से बहुत व्यथित हैं और प्रशासन से मांग की गई है कि तुरंत ऐसे दुष्ट लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
गौरतलब है कि शहर के बीचो-बीच वार्ड नंबर 5 में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के पास शनि देव मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में हर शनिवार सैकड़ो श्रद्धालु माथा टेकने जाते हैं परंतु रात लगभग 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है लॉग इन तत्वों की जांच पड़ताल में लगे हुए हैं और प्रशासन से भी मांग की गई है कि ऐसे लोगों को तुरंत हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाए क्योंकि हिंदू समाज की धार्मिक आस्था और श्रद्धा पर ठेस लगी है। एसपी देहरा संदीप वहल ने भी पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं विधायक संजय रतन ने भी इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है।