प्रधानमंत्री मोदी-कैप्टन मछार को इजरायल स्वतंत्रता दिवस का न्योता

एजेंसियां— यरूशलम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मित मछार के साथ मशाल जलाने का न्योता भी दिया।

नेतन्याहू ने कहा कि मैंने अपने दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें इजरायल राज्य के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद से लड़ रहे हैं।