असम रायफल्स में 354 पदों पर भर्ती, तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए मांगे आवेदन, 28 तक करें अप्लाई

तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए मांगे आवेदन, 28 अक्तूबर तक करें अप्लाई

असम रायफल्स ने तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी के कुल 354 तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों को भरा जाएगा। इनमें वारंट ऑफिसर, रायफलमैन और हवलदार के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन 23 नवंबर 2026 से आगे शुरू होने की संभावना है। रैली के लिए केंद्र जोरहाट या डिब्रूगढ़, असम बताए गए हैं। इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी और ट्रेड से जुड़े पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 124 पद वारंट ऑफिसर (सिफर) के हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, सिग्नल, मैकेनिक, वेल्डर, मिस्त्री, स्टोरकीपर, फिजियोथेरेपिस्ट और ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन जैसे पद भी हैं।

आयुसीमा: इस भर्ती में दिए गए सभी पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। वारंट ऑफिसर के पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष है। वहीं अधिकतर रायफलमैन और हवलदार पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है।


योग्यता: कई तकनीकी ट्रेडों के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित आईटीआई या ट्रेड योग्यता मांगी गई है। वारंट ऑफिसर और मेडिकल से जुड़े पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। उदाहरण के लिए रायफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल, लाइनमैन फील्ड, आर्मरर, व्हीकल मैकेनिक और वेल्डर जैसे पदों के लिए संबंधित तकनीकी या ट्रेड योग्यता जरूरी है। स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान/भौतिकी से जुड़ी निर्धारित योग्यता मांगी गई है। वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन) और वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) जैसे पदों के लिए संबंधित मेडिकल या तकनीकी योग्यता जरूरी है।

पदों का विवरण

वारंट ऑफिसर (सिफर) 124
रायफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
रायफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
रायफलमैन (आर्मरर) 29
रायफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक) 10
रायफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक) 13
रायफलमैन (इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) 06
रायफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
रायफलमैन (अपहोल्स्टर) 03
रायफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (ईएमई) 16
रायफलमैन (व्हीकल मैकेनिक) 23
रायफलमैन (वेल्डर) 02
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 02
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 01
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) 02
रायफलमैन (मेसन) 029