नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में 1.15 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक करें आवेदन

एनसीआर में ‘नमो भारत प्रोजेक्ट’ रैपिड रेल के लिए जिम्मेदार संस्था नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) में 67 पदों पर भर्ती निकली है। यहां ऑपरेशन और मेटेनेंस स्टाफ को डायरेक्ट रिक्रूटमेंट बेसिस पर भर्ती किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार नौ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्र: सुपवाइजर और जूनियर मेटेंनर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी कैंडीडेट्स को पांच साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को तीन साल पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी, लेकिन रिजर्व कैटेगरी से संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन पत्र में लगाने होंगे। तभी छूट मिलेगी।

मंथली सैलरी: ज्वॉइनिंग के बाद कैंडीडेट्स को दो साल के लिए प्रोबेशन पर रखा जाएगा। इसके बाद आगे की जॉब शुरू होगी। मंथली सैलरी ग्रेड और पोस्ट लेवल के हिसाब से मिलेगी।

सुपरवाजर-1 (ऑपरेशंस) को 37000-115000 रुपए।
सुपरवाइजर-1 (इलेक्ट्रॉनिक्स) को 37000-115000 रुपए।
सुपरवाइजर-1 (इलेक्ट्रिकल) को 37000-115000 रुपए।
सुपरवाइजर-1 मैकेनिकल को 37000-115000 रुपए।
सुपरवाइजर-1 (सिविल) को 37000-115000 रुपए।
जूनियर मेटेंनर (इलेक्ट्रिकल) को 18250-59200 रुपए।
जूनियर मेंटेनर (फिटर) को 18250-59200 रुपए।
जूनियर मेंटेनेंस (इलेक्ट्रॉनिक्स) को 18250-59200 रुपए।

एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और एक्स सर्विसमैन कैंडीडेट्स को 500 रुपए े एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा जीएसटी के चार्जेस अलग से लगेंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।