शीतल और तोमन ने तीरंदाजी पैरा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

आइची-नागोया। पैरा तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार की भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आज यहां हुए मुकाबले में टॉप्स एथलीट शीतल देवी और तोमन कुमार की जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी ए. फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।