हिंदी शिक्षण की नई तकनीकें सीख रहे शिक्षक

डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में सीबीएसई की दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू, पहले दिन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
नगर संवाददाता-चंबा
डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा चंबा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सेंटर आफ एक्सीलेंस पंचकूला के तत्वावधान में हिंदी कोर्स-ए ‘माध्यमिक स्तर’ पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य हिंदी शिक्षण को अधिक प्रभावशाली, रोचक एवं विद्यार्थी-र्केंीित बनाने के साथ-साथ शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है। कार्यशाला में संसाधन व्यक्यिों के रूप में सुश्री शैलजा देवी एवं सुश्री इंदु ने अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रभावी शिक्षण, विद्यार्थियों की भाषायी दक्षताओं के विकास तथा कक्षा-कक्ष में नवीन एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों के प्रयोग पर विशेष बल दिया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में शिक्षकों को हिंदी शिक्षण को सरल, सहज एवं रुचिकर बनाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने, उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्ष्यिा को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने सक्ष्यि सहभागिता करते हुए अपने विचार एवं अनुभव भी साझा किए। आज के इस कार्यशाला की समन्वयक दीपिमा राठौड़ ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशालाएं शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक तकनीकों से परिचित कराती हैं तथा शिक्षण की गुणवश्रा में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होती हैं।