30 दिन-30 उपहारों की सौगात; स्विफ्ट कार बनेगी पहला इनाम, बुलेट, 4 स्कूटियां और कई शानदार उपहार जीतने का मौका, गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर खास छूट
सिटी रिपोर्टर-पालमपुर
पालमपुर त्योहारों के इस खास मौसम में पालमपुर के प्रतिष्ठित बुड्ढा मल ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए खुशियों और आकर्षक उपहारों से सजे ‘फेस्टिवल उत्सव-2026ए सीजन-8’ की तैयारी कर ली है। इसी उत्सव को लेकर आज बुड्ढा मल कैसल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें बुड्ढा मल ज्वेलर्स के प्रतिनिधियों ने मीडिया से रू-ब-रू होकर आगामी उत्सव, विशेष ऑफर्स और ग्राहकों के लिए रखे गए शानदार उपहारों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने पर हिमाचल प्रदेश के लोगों का आभार भी व्यक्त किया गया। इस बार नवरात्रों और त्योहारों की रौनक को और खास बनाने के लिए ज्वेलर्स की ओर से ‘30 दिन-30 उपहार’ की विशेष योजना पेश की गई है। 11 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में ग्राहकों को आभूषणों की खरीदारी के साथ शानदार उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार रखा गया मारुति स्विफ्ट कार का प्रथम पुरस्कार है। इसके अलावा दूसरे पुरस्कार के रूप में बुलेट, चार स्कूटिया, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फ्रिज और वॉशिंग मशीन सहित कुल 30 उपहारों की योजना ग्राहकों के लिए खास रहने वाली है।
’नवरात्र पर लॉन्च होगी ‘हिमानी कलेक्शन’ ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट’
नवरात्रों के पावन अवसर पर बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ‘हिमानी कलेक्शन’ लॉन्च करने जा रहा है। इस खास कलेक्शन में आकर्षक डिजाइनों के आभूषण ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस नई कलेक्शन के साथ ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट और शानदार आफर्स का लाभ भी मिलेगा। त्योहारों के इस मौसम में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए हिमानी कलेक्शन खास आकर्षण रहने वाला है।
’खरीदारी पर मिलेगा गोल्ड कॉइन’
नवरात्री के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष स्कीम के तहत आकर्षक उपहारों के साथ साथ गोल्ड कॉइन उपहार स्वरूप मिलेगा।
पहली बार स्विफ्ट कार, बुलेट और स्कूटियां होंगी आकर्षण
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार फेस्टिवल उत्सव को ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बनाया गया है। ’30 दिन-30 उपहार’ योजना के तहत प्रथम पुरस्कार में शानदार मारुति स्विफ्ट कार रखी गई है, जबकि दूसरे पुरस्कार में बुलेट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त चार स्कूटियां और घरेलू उपयोग के कई आकर्षक उपहार भी योजना का हिस्सा हैं। त्योहारों, शादी-ब्याह और पारिवारिक आयोजनों के लिए आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए यह योजना खास आकर्षण रहने वाली है।
सोने की बनवाई 7 प्रतिशत से शुरू, मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक छूट
ग्राहकों को सोने के आभूषणों की बनवाई 7 प्रतिशत से शुरू होने का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी रखी गई है। वहीं, डायमंड ज्वेलरी पर फ्लैट 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
पुराने सोने के बदले पाएं 100 प्रतिशत मूल्य के साथ 2 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ
पुराने सोने के एक्सचेंज पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ 2 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ की योजना पेश की गई है। यदि ग्राहकों के पुराने सोने का मूल्य 10 लाख बनता है तो ग्राहकों 2 प्रतिशत अधिक मूल्य बीस हजार का लाभ मिलेगा। ऑफर्र्स की लागू शर्तों की जानकारी ग्राहक शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर हिमाचलियों का जताया आभार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित बिजनेस अवॉर्ड्स-2026 में मिले ‘हिमाचल प्रदेश का सबसे भरोसेमंद और सर्वश्रेष्ठ आभूषण ब्रांड-2026’ सम्मान का भी उल्लेख किया। यह पुरस्कार माणिक करवल ने ग्रहण किया था, जिसे अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रदान किया। इसके लिए संस्थान ने हिमाचलवासियों, ग्राहकों, शुभचिंतकों और अपनी टीम का आभार व्यक्त किया। दिल्ली में ‘बेस्ट ज्वेलरी शोरूम इन हिमाचल प्रदेश’ का सम्मान मिलना भी संस्थान की उपलब्धियों में शामिल रहा।