दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, उससे अगले 30 साल तक उसकी सरकार बनने की संभावना नहीं है। श्री शाह यहां यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरङ्क्षवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव में हारने के बाद ईवीएम, वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर बहाने बनाते हैं।
जब वे कहते हैं कि 30 साल तक उनकी पार्टी की सरकार रहेगी, तब विपक्षी दल जनता से कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है, अन्यथा अमित शाह जी को कैसे मालूम हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह यहीं जन्मे हैं और यहीं रहते हैं और देश की जनता के बीच रहते हैं और न ही हर छह माह में उन्हें विदेश जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही हैं, अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी।