कोई भी वजह हो कभी न छोड़ें Breakfast, हो सकते हैं ये नुकसान

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्त्वपूर्ण भोजन है। आपने यह बात हजारों से सुनी होगी, लेकिन क्या इसमें कोई सच्चाई है? इसका सीधा सा जवाब है हां। भले ही यह सबसे महत्त्वपूर्ण न हो, लेकिन दिन की शुरुआत पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से करने के कई फायदे हैं। नाश्ता ही हमारे मैटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट करता है। ऐसे में इसमें खाए जाने वाली चीजों का चुनाव करते वक्त खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अपना नाश्ता चुनने में हममें से बहुत से लोग गलती कर जाते हैं। जिसका खामियाजा हमारी सेहत को भुगतना पड़ता है।

नाश्ते में या तो हम बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर प्रोडक्ट्स लेने लगते हैं या फैट की असंतुलित मात्रा लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में हमारी सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो नाश्ते को लेकर हम करते हैं और जिससे सेहत संबंधी गंभीर समस्याओं की संभावना बढ़ती है।

नाश्ता स्किप कर देना


सुबह का नाश्ता न करना सेहत के साथ खिलवाड़ है। इससे मैटाबॉलिज्म बुरी तरह से प्रभावित होता है। सुबह का नाश्ता दिन भर में आपकी पाचन शक्ति की बेहतरी के लिए जिम्मेदार होता है। यह लो ब्लड शुगर लेवल को रोकने में मददगार होता है। नाश्ता करने से आप दिन भर एनर्जेटिक होकर काम कर सकते हैं। इससे थकान नहीं होती है।

उपयुक्त मात्रा में नाश्ता न करना

नाश्ते में कितनी मात्रा में फूड्स खा सकते हैं इस बारे में भी जानना बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा खा लेना भी सही नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक औसत नाश्ते में एक कटोरी या 5-8 चम्मच अनाज, 10-15 ग्राम लीन प्रोटीन शामिल होना चाहिए।

देर से नाश्ता करना

नाश्ते का फायदा तभी है जब जागने के 1 घंटे के भीतर कर लिया जाए। नाश्ते में आप जो कुछ भी खाते हैं, उससे आपके पूरे दिन का भोजन प्रभावित होता है। अगर आप रात में भारी भोजन करते हैं, तो आप नाश्ता भी देर से करेंगे। अगर आप देर से नाश्ता करते हैं तो आप दिन भर ज्यादा खाते हैं।

काब्र्स और प्रोटीन का न होना

संतुलित नाश्ते के लिए ये दोनों पोषक तत्त्व अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लोग नाश्ते में या तो काब्र्स का सेवन करते हैं या प्रोटीन का। लेकिन एक आदर्श नाश्ता वह है जिसमें कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी हो और साथ ही उच्च जैविक मूल्यों वाला प्रोटीन भी शामिल हो। कांपलेक्स काब्र्स शरीर में बिना फैट बढ़ाए एनर्जी की स्थिरता को मेंटेन रखने तथा ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मददगार होते हैं।