हरिपुर में तीन दिन खेलों का रोमांच होनहार खिलाड़ी किए सम्मानित

यूनिफाइड गेम्स में खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर, सजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सरू चंबा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय यूनिफाइड गेम्स-2026 का गरुवार को हरिपुर ग्राउंड में समापन हो गया। समापन समारोह में समग्र शिक्षा के पूर्व जिला परियोजना अधिकारी सुमन कुमार मिन्हास ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला परियोजना अधिकारी उपमा शर्मा और ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान गुरदेव सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान बोची, बैडमिंटन, वालीबाल, फुटबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। बोची की लड़कियों की प्रतियोगिता में वंशिका, खुशी, मोनिका और रोहानिका की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पारुल, अनीता, अंजलि और कोमल की टीम उपविजेता रही। लडक़ों की प्रतियोगिता में विशाल, प्रिंस, करुण और कुलदीप की टीम विजेता तथा आशुतोष, वरुण, महेंद्र और वरुण आदित्य की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन गल्र्स सिंगल मुकाबले में नराज रिहैबिलिटेशन सेंटर कसाकड़ा की छात्रा गुनगुन ने पहला और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ेड की छात्रा मोनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन बॉयज डबल मुकाबले में पैराडाइज चुवाड़ी के अर्जुन और दिव्यांश की जोड़ी पहले स्थान पर रही।

इसी प्रतियोगिता में योगराज प्रथम तथा करुण द्वितीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गुनगुन ने पहला, मोनिका ने दूसरा और अनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लडक़ों की 100 मीटर दौड़ में करण प्रथम, अजय द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। वहीं, 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में करुण ने पहला, अमल ने दूसरा और अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम में दिव्यांश, राहुल, इमरान, मुकेश, आदित्य, पीयूष, योगराज, प्रिंस, वरुण, आकाश, सुलेमान और महीन सिंह शामिल रहे। वहीं, वालीबाल प्रतियोगिता में अर्जुन, कुलजीत, उज्ज्वल, नैतिक, वरुण, राहुल, महेंद्र, सुलेमान, करण कुमार, इमरान, प्रिंस और हितेश की टीम विजेता रही। इससे पहले मुख्यातिथि सुमन कुमार मिन्हास और विशेष अतिथि गुरदेव सिंह को शॉल और टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डाइट सरू की प्रवक्ता एवं जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने किया। मुख्यातिथि सुमन कुमार मिन्हास ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सरोल स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इस मौके पर जिला समन्वयक संजीव कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

आयोजक भी सम्मानित
खेलों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत टीम के सदस्यों रमेश चंद्र, रविंद्र कुमार, राकेश, मुनेश, राजेंद्र, ज्योति रानी, रमेश, मीना कुमारी, शीतल कुमारी, अजय चाम्याल, बालक जरियाल और बलविंद्र सिंह को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया।