बेल्जियम। बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ऐलान किया। लुकाकू ने बेल्जियम के लिए 16 साल के करियर में 135 मैच खेले और रिकॉर्ड 94 गोल किए। वह देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। पुरुषों के इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों में वह पांचवें नंबर पर हैं।
लुकाकू ने लिखा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ हर तरह का भाव महसूस किया। उन्होंने अपने साथियों, कोच और बेल्जियम के समर्थकों का शुक्रिया अदा किया।