भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

पंकज चौहान-शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय की ओर से विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की गई है। चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चंबा में दिव्य चक्षु, डलहौजी में विनोद ठाकुर तथा भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नूरपुर जिले के नूरपुर में जगदेव ठाकुर, इंदौरा में अभिजीत जम्बाल, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा तथा जवाली में पंकज शर्मा हैप्पी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरा जिले के देहरा में अभिषेक पाधा, जसवां प्रागपुर में सुशील कालिया तथा ज्वालामुखी में अचल पठानिया को प्रभारी बनाया गया है। पालमपुर जिले के जयसिंहपुर में अरविंद शर्मा, सुलह में अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ में नवीन कटोच तथा पालमपुर में संजीव ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।

कांगड़ा जिले के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में राकेश शर्मा, नगरोटा में विशाल नेहरिया, शाहपुर में संजय शर्मा तथा धर्मशाला में देवेंद्र कोहली को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुल्लू जिले के कुल्लू में अखिलेश कपूर, मनाली में राहुल सोलंकी, बंजार में जोगिंद्र शुक्ला तथा आनी में हेतराम ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुंदरनगर जिले के करसोग में सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर में राजेंद्र भुट्टो, नाचन में चेत राम, धर्मपुर में प्रताप ठाकुर तथा सरकाघाट में प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। मंडी जिले के सिराज में मनीष कपूर, द्रंग में कमल राणा, जोगिंद्रनगर में संजय ठाकुर, मंडी में पाल वर्मा तथा बल्ह में रणवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।


हमीरपुर जिले के भोरंज में सुशील ठाकुर, हमीरपुर में पवन शर्मा, सुजानपुर में अनिल ठाकुर, नादौन में अजय शर्मा तथा बड़सर में हुकम सिंह बैंस को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ऊना जिले के चिंतपूर्णी में सुशील कालिया, गगरेट में धर्मेंद्र राणा, ऊना में विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ में शम्भू गोस्वामी तथा हरोली में मनोहर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर जिले के झंडूता में स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं में बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर में नवीन शर्मा तथा श्री नैना देवी जी में राकेश गौतम को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोलन जिले के अर्की में रविंद्र परिहार, नालागढ़ में नरेंद्र ठाकुर, दून में सुरेंद्र ठाकुर, सोलन में ओ.पी. गांधी तथा कसौली में संजीव टिंका को जिम्मेदारी दी गई है। सिरमौर जिले के पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा तथा शिलाई में पवन चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। महासू जिले के चौपाल में बलदेव राणा, ठियोग में राजेश भाटिया, जुब्बल कोटखाई में विजय गुप्ता, रोहड़ू में हरिचंद डोगरा तथा रामपुर में उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला जिले के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सतप्रकाश मानक, शिमला में प्यार सिंह कंवर तथा शिमला ग्रामीण में नरेश चौहान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।