देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार पूर्वाह्न भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर रजवार के अनुसार भूकंप पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से क्षेत्र के लोग अपने अपने घरो से बाहर निकल आए। प्रशासन के अनुसार, जिले में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वाह 10 बजकर 24 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 10 बजकर 52 मिनट पर भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई।