CAT (Common Admission Test) भारत में मैनेजमेंट (MBA/PGDM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा हर साल भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के सभी ढ्ढढ्ढरूह्य और कई अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों (जैसे FMS दिल्ली, MDI, SPJIMR और IITs के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है (आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत)…
CAT2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के चेहरे की पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन एआई के माध्यम से किया जाएगा। इस साल कैट का आयोजन आईआईटी इंदौर कर रहा है। कैट 2026 के लिए इसे पहली बार लागू किया जा रहा है। यह प्रोसेस सभी एग्जाम सेंटर पर अपनाई जाएगी। कैट 2026 का आयोजन 29 नंवबर 2026 को देशभर के लगभग 170 शहरों में किया जाएगा। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर मोबाइल जैमर भी लगेंगे। इस साल कैट के लिए लगभग 2.89 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। कैट 2026 में फेशियल रिकग्निशन के साथ ही फिजिकल वेरेिफिकेशन भी होगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर फेशियल रिकग्निशन से चेहरा नहीं मिलता है तो फिजिकल वेरिफिकेशन करने के बाद कैंडिडेट्स को एंट्री दी जाएगी। कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन सेशन में किया जाएगा। एग्जाम के हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा। कैंडिडेट्स एक सेक्शन के सवालों का जवाब देते समय किसी दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे। भारत में अब कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों की पहचान एआई बेस्ड फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक तकनीक से की जा रही है। इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्र पर असली उम्मीदवार की पहचान करना और उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठने से रोकना है।
आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की तीन तकनीक
एआई फेस रिकग्निशन: यह एक ऐसी तकनीक है जो एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग करके चेहरे की खासियत का एनालिसिस करती है और डिजिटल पैटर्न बनाती है।
खासियत: इसमें लाइवनेस डिटेक्शन होता है। इससे यह पता चलता है कि सामने रियल पर्सन खड़ा है या किसी फोटो, वीडियो या मास्क का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेस के लिए किसी फिंगरप्रिंट मशीन या स्कैनर की जरूरत नहीं होती बल्कि स्मार्टफोन के कैमरे से काम हो जाता है। बुजुर्गों या ऐसे मजदूरों जिनके फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पाते,उनके लिए भी यह उपयोगी है। सरकार आधार विजन 2032 के तहत फिंगरप्रिंट के मुकाबले फेस रिकग्निशन को बढ़ावा दे रही है।
आधार फेस ऑथेंटिकेशन: यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा विकसित एक संपर्क रहित आईडेंटिटी वेरिफाई सर्विस है। इसमें आधार कार्ड होल्डर के चेहरे को स्कैन करके उसकी आइडेंटिटी चैक की जाती है।