भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) अंडरग्रेजुएट लेवल के कुल 1,688 पदों पर भर्ती निकाली है। जो छात्र बिना ग्रेजुएशन किए केवल 12वीं पास करने के बाद रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत जारी की है। योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ये कर सकते हैं अप्लाई: मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। एससी/एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए अंकों से जुड़ी एलिजिबिलिटी नहीं लागू नहीं। अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के एससी/एसटी/ओबीसी कैंडीडेट्स को 03 से 15 साल तक की छूट भी मिलेगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपए है, जिसमें से प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे।
सैलरी
– कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क
पद 700 (वेतन 21,700 रुपए)
– जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
पद 600 (वेतन 19,900 रुपए)
– अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
पद 200 (वेतन 19,900 रुपए)
– ट्रेन क्लर्क
पद 188 (वेतन 19,900 रुपए)