हिमाचल की टी-20 टीम घोषित, सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के पहले तीन मैचों के लिए एचपीसीए ने किया चयन

स्टाफ रिपोर्टर— धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली (टी-20) एलीट टूर्नामेंट 2026-27 के पहले तीन मैचों के लिए एचपीसीए टीम का चयन कर लिया है। टीम की कमान पुखराज मान को सौंपी गई है। टीम में जिला हमीरपुर से एकांत सेन, मृदुल सुरोच, रोहित कुमार, कांगड़ा से अर्पित गुलेरिया, इनेश महाजन, हर्षित चंदन, मंडी से आयुष जम्वाल, आर्यमन धालीवाल, नेहल वढेरा, शिमला से जितेंद्र राणा, राहुल चौहान, वैभव कालटा, सिरमौर से वैभव शर्मा, ऊना से रितिक कालिया, कांगड़ा से अभिषेक, ऊना से अमनप्रीत सिंह, राघव बाली, हमीरपुर से अभिमन्यु राणा, रवि ठाकुर और शिमला से मुकुल नेगी शामिल हंै।

हिमाचल के लीग मैच


हिमाचल बनाम असम 14 नवंबर, मोहाली
हिमाचल बनाम आंध्र प्रदेश 16 नवंबर, मोहाली
हिमाचल बनाम महाराष्ट्र 18 नवंबर, मुल्लांपुर
हिमाचल बनाम पुड्डुचेरी 20 नवंबर, मुल्लांपुर
हिमाचल बनाम त्रिपुरा 22 नवंबर, मोहाली
हिमाचल बनाम मध्य प्रदेश 24 नवंबर, मोहाली
हिमाचल प्रदेश बनाम केरल 26 नवंबर, मुल्लांपुर

कोचिंग-सपोर्ट स्टाफ में ये शामिल

टीम में बतौर मुख्य कोच विनीत सक्सेना, गगनदीप सिंह बॉलिंग कोच, शकुन सैनी फील्डिंग कोच, सौरव ठाकुर फिजियो, जरनैल सिंह, राज किरीट कपाडिय़ा वीडियो विश्लेषक, ब्रजेश शर्मा, भूपेश्वर, पुनित सैनी पाश्र्व भुजा तथा राजेश पुरी प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं।