सदन में सवाल करें, तो जवाब भी सुनें, CM सुक्खू बोले, नेता प्रतिपक्ष को हटाने के लिए दिल्ली… पढ़ें पूरी खबर

मंडी में बोले सीएम सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष को हटाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे भाजपा विधायक

अमन अग्रिहोत्री — मंडी

विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विपक्ष को सदन में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विपक्ष को केवल सरकार पर आरोप लगाने और वॉकआउट करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन सवालों के जवाब सुनने का धैर्य रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से प्रश्र पूछे और उसके बाद सुनने के लिए भी वहीं पर रहे। भाजपा विधायक प्रश्र पूछने के बाद वॉकआउट ही क र देते हैं। जब सदन में प्रश्न पूछ रहे हैं, तो उनमें सुनने की शक्ति भी होनी चाहिए, लेकिन भाजपा नेताओं की सुनने की शक्ति बहुत कम हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष पर बहुत दबाब बना रखा है।


पांच गुटों में बंटी भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली के चक्कर बार-बार लगा रहे हैं। सरकार के पास भी ऐसी जानकारी पहुंची हैं। शुक्रवार को पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरुकता वॉकाथान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा के पांच गुटों में सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष पहले युवा पीढ़ी के साथ चिट्टे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की थी। अब मंडी में इतनी बड़ी वॉकाथॉन हुई है।

सभी भाजपा विधायक आते तो अच्छा होता

अगर मंडी जिला से भाजपा के सारे विधायक भी यहां आते, तो अच्छा होता। यह सामाजिक और सरकार का कार्यक्रम है, न कि किसी राजनीतिक दल का। अब भाजपा नेता कहेंगे कि हमें निमंत्रण नहीं दिया, जबकि सामाजिक कार्यो में कोई न्योता नहीं होता है। जिसे आना होता है, वह आ सकता है। सीएम ने कहा कि यह प्रदेश के युवाओं को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो साल तक प्रदेश पिट एनडीपीएस एक्ट लागू ही नहीं किया था। हमारी सरकार ने इसे आते ही लागू किया है। इस एक्ट में मिले प्रावधानों से चिट्टे के तस्करों को सरकार कभी भी छह महींने के लिए अंदर डाल सकती है। उनकी संपंति को फ्रीज कर सकती है और तोड़ सकती है, लेकिन भाजपा ने इसे लागू ही नहीं किया। सीएम ने कहा कि भाजपा के समय चिट्टा पूरे चमर पर था, लेकिन आज हमारे प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।

निरतंर खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल

सीएम ने कहा कि पहली बार हिमाचल के इतिहास में निरंतर खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल का आयोजन किया जा रहा है। दिसंबर महींने से यह अभियान शुरू होगा। जिसके लिए दस हजार रजिस्टे्रशन हो चुकी हैं। एसडीएम स्तर पर इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। जिसमें आठ खेलों को शामिल किया गया है। प्रदेश स्तर पर जीतने वाले टीम को 31 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले टीम को 21 और तीसरे स्थान पर रहने वाले टीम को 11 लाख रुपये सरकार ईनाम देगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को खेलों से जोडऩे और चिट़्टे से दूर रखने के लिए किया जा रहा है।