लिल्ह कोठी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 175 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- लिल्ह (चंबा)
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175 करोड़ रुपए लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 10.64 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित भरमौर-बडग़्रां वाया गागला से लूणी सडक़ के स्तरोन्यन कार्य, 9.65 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिरड़ी से सुपा सडक़ के स्तरोन्यन कार्य, लोक निर्माण विभाग मंडल होली में 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग व शापिंग काम्प्लेक्स तथा 14.46 करोड़ रुपए की लागत से लिल्ह कोठी में निर्मित नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने किलोड़-कुनेड़ सडक़ पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित चार कमरों तथा 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय बेलज का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें 6.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली डिबरी से ओहरा सडक़, 3.73 करोड़ रुपये की लागत से झिकली कुगती से उपली कुगती सडक़, 11.26 करोड़ रुपए की लागत से नयाग्रां से बजोल सडक़, 9.51 करोड़ रुपए की लागत से हड़सर से बलमुई सडक़, 16.98 करोड़ रुपए की लागत से लामू से क्वारसी सडक़, 11.98 करोड़ रुपए की लागत से कांडी से कुठेर सडक़, 6.02 करोड़ रुपए की लागत से उरई गांव से घटोर तक संपर्क सडक़, 4.76 करोड़ रुपए की लागत से पट्टी से खुंड सडक़, 3.88 करोड़ रुपए की लागत से खणी से अर्की सडक़ तथा 8.59 करोड़ रुपए की लागत से खड़ामुख से धजी सडक़ शामिल हैं।
उन्होंने 3.99 करोड़ रुपए की लागत से ठठाण गांव के लिए संपर्क सडक़, 8.84 करोड़ रुपए की लागत से बकाणी से धरबेटा सडक़, 9.12 करोड़ रुपए की लागत से लाहल से कुनेड़ सडक़, 5.81 करोड़ रूपए की लागत से सुनारा-कुंडी-अंदरूंड सडक़, 6.03 करोड़ रुपए की लागत से दुनाली से कलांस सडक़, 7.17 करोड़ रुपए की लागत से गेहरा से मंधारा सडक़ तथा 5.73 करोड़ रुपए की लागत से गलथन से मस्सू सडक़ का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 5.64 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों की क्षमता वाले नए अस्पताल भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील धरवाला के नए भवन का शिलान्यास भी किया।