IND vs NZ 3rd ODI: बारिश के भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, भारत की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बरकरार

हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरे ODI मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद अंपायरों ने आखिरकार मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द घोषित कर दिया। मैच रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बरकरार रखी है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि भारतीय टीम अब इस सीरीज को हार नहीं सकती। वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा से ज्यादा इस सीरीज को ड्रॉ कर सकती है लेकिन जीत नहीं सकती, जबकि भारतीय टीम यदि दो में से एक भी मैच जीत जाती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने भी कहा कि लगातार बारिश के बाद मैदान की स्थिति तेज गेंदबाजों (सीमर्स) के लिए मददगार हो सकती थी। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी, लेकिन लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।

भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव करते हुए जैकब टिकनर की जगह मैथ्यू फिशर को शामिल किया। मैच रद्द होने का मतलब है कि शुरुआती दो मैच जीतने वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के पास अभी भी बाकी बचे दो मैच जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका है।


अब दोनों टीमें अपना ध्यान चौथे वनडे पर लगाएंगी, जो शुक्रवार को खेला जाना है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को होगा। मैच रद्द होने के समय, दोनों टीमों के कई खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी-अपनी टेस्ट टीमों से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं।