IPL 2027 : आईपीएल ऑक्शन से पहले 81 खिलाड़ी रिलीज, जानें किस टीम ने किसे छोड़ा

एजेंसियां— मुंबई

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार टीमों ने कुल 81 खिलाडिय़ों को रिलीज किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी छोड़े हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 10-10 प्लेयर्स को रिलीज किया। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने सबसे कम 5-5 खिलाडिय़ों को छोड़ा।

16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए बचे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 41.65 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपए हैं। गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपए बचे हैं।


चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन खिलाड़ी— संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, नूर अहमद, लियाम लिविंगस्टोन, राहुल चाहर, अंशुल कंबोज, जैक एडवड्र्स, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील होसेन, जेमी ओवरटन, सरफराज खान, श्रेयस गोपाल, आयुष म्हात्रे, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी।

रिलीज प्लेयर्स— महेंद्र सिंह धोनी (संन्यास), प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फोरेस्टर, मैकनील नोरोन्हा, स्पेंसर जॉनसन।

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन खिलाड़ी— ऋषभ पंत, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, आकिब नबी, डेविड मिलर, जीशान अंसारी, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, अजय मंडल।

रिलीज प्लेयर्स— मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल परख, दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमिसन, रेहान अहमद, अमन मंडल।

सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन खिलाड़ी— हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, टी नटराजन, खलील अहमद, नाथन एलिस, सलिल अरोड़ा, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।

रिलीज प्लेयर्स— ट्रेविस हेड, कमिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तारमले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, डेविड पेन।

पंजाब किंग्स

रिटेन खिलाड़ी— श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक पांड्या, माक्र्स स्टोइनिस, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, यश ठाकुर।

रिलीज प्लेयर्स— लॉकी फग्र्युसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद।

लखनऊ सुपर जायंट्स

रिटेन खिलाड़ी— मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, कुलदीप, सैम करन।

रिलीज प्लेयर्स— मैथ्यू ब्रीत्जके, एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान।

मुंबई इंडियंस

रिटेन खिलाड़ी— रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रेयान रिकलटन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अर्शदीप।

रिलीज प्लेयर्स— ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, मयंक रावत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर, कृष भगत।

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन खिलाड़ी— अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सिफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

रिलीज प्लेयर्स— अजिंक्य रहाणे (संन्यास), आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजारबानी, दक्ष कामरा, लविनिथ सिसौदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह, उमरान मलिक।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

रिटेन खिलाड़ी— रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, कनिष्क चौहान।

रिलीज प्लेयर्स— जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा।

राजस्थान रॉयल्स

रिटेन खिलाड़ी— यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, सैम करन, वैभव सूर्यवंशी, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, ड्वेन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अमन राव, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा, मोहम्मद शमी, एम सिद्धार्थ।

रिलीज प्लेयर्स— शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, युद्धवीर सिंह।

गुजरात टाइटंस

रिटेन खिलाड़ी— शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अरशद खान, पृथ्वी राज यारा, निशांत सिद्धू, हर्षल पटेल।

रिलीज प्लेयर्स— ईशांत शर्मा, मार्क वुड, कुलवंत खुजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन।