प्रो एचपीसीएल प्रदर्शनी मुकाबले में चार विकेट से जीती ‘फीट ऑफ फायर’ शिमला में आज से आधिकारिक मैच
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
प्रो हिमाचल प्रीमियर क्रिकेट लीग (प्रो एचपीसीएल) का शिमला में शानदार आगाज़ हुआ। सोमवार को शिमला क्रिकेट ग्राउंड में प्रदर्शनी मुकाबले में हिमाचल के गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा और बाबा हंसराज रघुवंशी सेलेब्रिटी टीमों की कप्तानी करते नजर आए। मुकाबले में बाबा हंसराज रघुवंशी की कप्तानी वाली टीम ‘फीट ऑफ फायर’ ने कुलदीप शर्मा की टीम ‘सेलिब्रिटी 11’ को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। फीट ऑफ फायर की टीम ने 123 रन के लक्ष्य को चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण लीग की सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों की जर्सियों का अनावरण रहा।
आज तीन मुकाबले
मंगलवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह नौ बजे साइबरबेल्स टेक टाइटंस और नाइट हॉक्स के बीच होगा। दूसरा मुकाबला सुबह 11:30 बजे से मंडी मार्वल्स और शिमला रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दोपहर दो बजे से साइबरबेल्स टेक टाइटंस और कैनविल्स टाइटंस आमने-सामने होंगे।