कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड का एनकाउंटर, मस्जिद में छिपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और पुलिस तथा सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तोएबा के आतंकी लतीफ भटट् को मार गिराया है। वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार मौका दिया गया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और मस्जिद से बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी गई।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी तब हुई जब संयुक्त टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। पुलिस ने एक्स पर लिखा कुलगाम में आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कुलगाम में सोमवार के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है। 16 नवंबर को हुई उस मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया था। वह वांछित लश्कर-ए-तोएबा (एलईटी) कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का कथित सहयोगी था। भट्ट पर पिछले हफ्ते केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान पर हुए हमले सहित कई हमलों में शामिल होने का आरोप है, गोलीबारी के दौरान भागने में कामयाब रहा। लतीफ भट्ट पर 15 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। माना जा रहा था कि वह इस इलाके में बचा हुआ आखिरी स्थानीय आतंकवादी है।