शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के कारण सदन में नहीं रखे जा सके विधेयक
वरिष्ठ संवाददाता — धर्मशाला
शीतकालीन सत्र में बुधवार को सदन में पेश किए जाने वाले नौ सरकारी विधेयक नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहने के कारण पेश नहीं किए जा सके। अब गुरुवार को इन नौ विधेयकों के साथ चार अन्य विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची के तहत गुरुवार को शिमला की सडक़ों का उपयोग करने वालों और पैदल चलने वालों की लोक सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ा संशोधन विधेयक, सडक़ परिवहन पर कराधान संशोधन विधेयक, सरकारी सेवाओं में अर्हक अनुभव एवं पदोन्नति विनियमन विधेयक और सुखाश्रय (महिलाओं और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की सामाजिक सुरक्षा) विधेयक के अलावा हिमाचल प्रदेश विनियमन, संवर्धन और सरलीकरण विधेयक, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड संशोधन विधेयक और जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम में संशोधन तथा हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व संशोधन विधेयक सदन में लाएंगे।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (तृतीय संशोधन) विधेयक पेश करने का प्रस्ताव है। हिमाचल प्रदेश नगरपालिका (संशोधन) विधेयक और हिमाचल प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक सदन में लाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा मानव विकास समिति के सभापति संजय अवस्थी वर्ष 2026-27 के लिए समिति का 38वां कार्रवाई प्रतिवेदन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित 17वां मूल प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। कार्यसूची के मुताबिक गुरुवार को गैर.सरकारी सदस्यों के संकल्प भी सदन में चर्चा के लिए आएंगे। वहीं विधायक कुलदीप सिंह राठौर का 27 अगस्त, 2026 को प्रस्तुत संकल्प चर्चा के लिए गुरुवार की कार्यसूची में शामिल किया है। वहीं नियम.101 के तहत विधायक जीत राम कटवाल ने प्रदेश में अवैध खनन रोकने और इसके दुष्प्रभावों के निराकरण के लिए नीति बनाने का संकल्प रखा है।
छह नौजवानों की मौत पर शोक
धर्मशाला — हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब मंडी के लडभड़ोल में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में छह नौजवानों की मौत की सूचना सदन तक पहुंची। विधायक प्रकाश राणा ने सदन को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।