क्रस्ना लैब को मिली बड़ी राहत, तीन साल के लिए बढ़ा अनुबंध, भुगतान को लेकर भी आया अपडेट

प्रदेश के 86 केंद्रों पर मरीजों को मिलेगी राहत

कार्यालय संवाददाता-शिमला

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाओं को लेकर पिछले दो दिनों से पेश आ रही दिक्कतें जल्द दूर होने जा रही हैं। सरकार ने क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स की टेंडर प्रक्रिया को नवीनीकृत करते हुए कंपनी को आगामी तीन वर्षों तक सेवाएं जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 स्वास्थ्य संस्थानों में जांच व्यवस्था दोबारा सुचारू होने की उम्मीद जगी है। पहले की गई टेंडर प्रक्रिया में सामने आई खामियों के चलते कंपनी का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था।


इसका असर कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ा प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आशिष सिंहमार ने बताया कि क्रस्ना लैब से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में पुराने टैंडर को रिन्यु किया गया है साथ ही कंपनी को आगामी तीन वर्षों के लिए सेवाएं जारी रखने का अवसर दिया है। कंपनी का लंबित भुगतान भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।