तपोवन में मल्टी टास्क वर्कर्ज ने उठाई बड़ी मांग, आखिर क्या कहा, जानिए

तपोवन में मल्टी टास्क वर्कर्ज ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग, आखिर क्या कहा?

नगर संवाददाता- धर्मशाला

तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और शिक्षा विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर्ज ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2022 में नियुक्ति के बाद से वे लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी महज छह हजार रुपए मासिक मानदेय पर काम करने को विवश हैं।


कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।

छह हजार रुपए से कैसे करें गुजारा

मल्टी टास्क वर्कर्स यूनियन (लोक निर्माण विभाग) के प्रदेश सचिव जगदीश चंद ने बताया कि तीनों विभागों में करीब 15 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आज भी केवल छह हजार रुपए मासिक मानदेय मिल रहा है। उन्होंने वन मित्रों के मानदेय में 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए किया जाए। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें विभागों में रिक्त पदों के अनुरूप सीधे विभाग के अधीन रोजगार दिया जाए।