लवी मेले के कार्यक्रम 2 दिन स्थगित, विधायक नंद लाल के निधन से गम में डूबा रामपुर बुशहर

वरिष्ठ संवाददाता—रामपुर बुशहर

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। जिला प्रशासन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार व शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विधायक नंद लाल के निधन के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत आज और 4 नवंबर को आयोजित होने वाली निर्धारित गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की अनुसार, स्थगित कार्यक्रमों को आगामी तिथियों में पुनर्निर्धारित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की नई तिथियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी।