Solan Accident: कबाड़ से लदा ट्रक बेकाबू, 3 गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद मचाई तबाही

सोलन। जिला सोलन के रबौण में मंगलवार तडक़े करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच नेशनल हाईवे-5 पर प्लास्टिक कबाड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सडक़ किनारे खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रक की चपेट में आने से बिजली का खंभा, केबल की तारें और राधा स्वामी सत्संग का बोर्ड भी टूट गया। हादसे में एक कुत्ते की मौत हो गई। ट्रक नारकंडा की ओर से कालका जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।