TGT को HAS एग्जाम में बैठने की मिली अनुमति, शिक्षकों को तैयारी के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं

कार्यालय संवाददाता-शिमला

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने चार टीजीटी को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) और असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) की भर्ती प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।

इनमें तीन टीजीटी एचपीएएस की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, जबकि एक शिक्षक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के पद के लिए परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों को कोई अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के कारण स्कूलों में उनके नियमित कार्य और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।