घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, HRTC बस की चपेट में आने से युवक की मौत

घुमारवीं। घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सड़क पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार एक युवक HRTC बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और बस चालक की लापरवाही थी या अन्य कारण जांच जारी है।