शुरुआती परमाणु समझौते के करीब अमरीका, ईरान: रिपोर्ट

बेरुत। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौता हो सकता है। अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। यह कतर और पाकिस्तान की एक नई पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान में यूरेनियम संवर्धन को 3.67 प्रतिशत तक सीमित करना है। अल अरबिया ने सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया कि संबंधित पक्ष ईरान के यूरेनियम के संवर्धन स्तर को कम करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंचने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका मांग कर रहा है कि उस यूरेनियम के संवर्धन स्तर को कम किया जाए, जिसे 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरेनियम संवर्धन के स्तर को कम करने में मदद के लिए किसी तीसरे देश को शामिल करने की संभावना पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों की ईरान वापसी की शर्तों पर भी काम चल रहा है, हालांकि उनके अधिकार क्षेत्र का दायरा अभी तय नहीं हुआ है।