Winter Vacation : स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, इस बार 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Uttar Pradesh Winter Vacation : यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर 2026-27 के मुताबिक, प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से शुरू होगा और ये छुट्टियां 14 जनवरी 2027 तक रहेंगी। 31 दिसंबर से शुरू होने वाली यह छुट्टी नए साल के शुरुआती दिनों तक चलेगी। सर्दी और शीतलहर के बीच स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियां बच्चों के लिए किसी राहत से कम नहीं होती हैं। 14 जनवरी को शीतकालीन अवकाश का आखिरी दिन होगा। इसके बाद 15 जनवरी 2027 से स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने की तारीख निर्धारित है।