ट्रंप के लिए जिनपिंग ने तोड़ा Protocol, खुद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे, दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले

चीनी राष्ट्रपति खुद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे, दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले

एजेंसियां — बीजिंग

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शहर शेनझेन पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर खुद उनका स्वागत किया है। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के तौर पर यह पहली बार है, जब उन्होंने किसी विदेशी नेता का हवाई अड्डे पर खुद पहुंचकर स्वागत किया है। इंटरनेशनल मीडिया द्वारा जारी फुटेज में साफ तौर पर चीनी राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर पहुंचकर अमरीकी राष्ट्रपति की अगवानी करते दिख रहे हैं। ट्रंप के विमान से निकलने से पहले रेड कारपेट पर शी उनका इंतजार करते रहे और जब ट्रंप नीचे उतरे तो दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया।


आज तीन महाशक्तियों में अहम बैठक

गुरुवार को ट्रंप की शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक होने वाली है। इस चर्चा में ईरान विवाद और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर बात होने की संभावना है। चीन पहुंचने से पहले, मनीला में उन्होंने आसियान शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया था। बुधवार को ट्रंप, जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एपीईसी समिट के स्वागत डिनर में एक साथ नजर आए।