‘हिमाचल की आवाज’ दिल है हिंदोस्तानी में

ऊना — ‘हिमाचल की आवाज’ में जोरदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित कर चुकी ऊना की रजिया बेगम ने स्टार प्लस में रविवार रात ‘दिल है हिंदोस्तानी’ रियलिटी शो में प्रस्तुती देकर सबका दिल लूट लिया। रजिया ने शो में चार चिराग तेरे बलण हमेशा गाना गाकर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया है। रजिया ने अपनी गायकी से जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। निर्णायक मंडल ने यहां तक कि उनकी मां को रजिया को यहां तक पहुंचाने के लिए उनकी मेहनत को खूब सराहा।