हिमाचल में रेसलिंग करवाकर ही लूंगा दम

खली बोले, युवाओं को दूंगा बड़ा प्लेटफार्म

मनाली — रेसलिंग की दुनिया में धमाल मचाने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ  द ग्रेट खली पर्यटन नगरी मनाली में हजारों प्रशंकों का दिल जीत गए। मनु रंगशाला में जैसे ही ग्रेट खली पहुंचे तो मनु की नगरी में उनको देखने के लिए भीड़ उमड़ी। मनाली पहुंचे दि ग्रेट खली ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली हर किसी को आने के लिए बेताब करती हैं। उन्होंने इस दौरान कहा है कि मनाली की सुंदरता जहां पेड़-पौधों से है। वहीं, यहां से बहने वाली ब्यास और अन्य पानी के स्त्रोतों का अद्भुत नजारा है। ऐसे में उन्होंने लोगों ने पानी को बचाने और शुद्ध रखने की अपील की। वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल में जय राम सरकार और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर खेलों में नए आयाम स्थापित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने में वह भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खली ने कहा कि वह मंडी में खेल की संभावनाओं को लेकर  खेल मंत्री गोविंद ठाकुर से मिले हैं।  उन्होंने कहा कि मंडी में जल्द रेसलिंग होगी, जो भारत में पहली बार होगी। लेकिन वह चाहता हैं कि अगर देश व प्रदेश में रेसलिंग के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म दिया जाए तो बहुत सारे नौजवान हैं जो आगे आ सकते हैं। जब पंजाब, उत्तराखंड में ऐसे आयोजन करवा सकते हैं तो हिमाचल तो मेरा अपना घर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उनकी आकादमी बनाने की योजना है। जिससे हिमाचल के युवा वर्ग को भी आगे आने का मौका मिलेगा।  खली ने कहा कि पंजाब में भी आकादमी खोली है, तो हिमाचल तो उनका अपना घर है।  हिमाचल खेल के क्षेत्र में पीछे है, लेकिन जितने मेहनती खिलाड़ी हिमाचल के हैं, उनको आगे लाने के लिए यहां पर आकादमी की आवश्यकता है। खली ने कहा कि मैं स्पोर्टसमैन हूं। हिमाचल खेलों में पीछे हैं, इसके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं। इस मौके पर खली ने कहा कि वह अपने राज्य हिमाचल को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य करेंगे और इसमें उन्हें प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा।  मनाली में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दिलीप सिंह राणा को पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जाएगा उन्होंने बताया कि खली ने जो उनके समक्ष मांगे रखी हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!