अशोक आनंद भारतीयनेटबाल टीम के मैनेजर

मंडी –जापान के काशिम में होने जा रही नौ दिवसीय एशियन यूथ नेटबाल चैंपियनशिप में प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद को भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय नेटबाल संघ ने भारतीय टीम के लिए अशोक आनंद का चयन किया है। अशोक के चयनित होने पर प्रदेश नेटबाल संघ में खुशी की लहर है। चैंपियनशिप 29 जून से सात जुलाई खेली जाएगी। इसमें भारत सहित 11 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अखिल भारतीय नेटबाल संघ के महासचिव हरि ओम कौशिक, संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, सुनील अत्री, नेक राम सकलानी, विनोद कुमार, वीरेंद्र चौधरी, जय प्रकाश व दिनेश कुमार ने अशोक आनंद को बधाई दी है।