देश में पिछले 24 घंटों में आए 12143 नए मामले, कहां तक पहुंचा आंकड़ा, यहां जानें

नई दिल्ली — देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 36 और 18 मरीजों की मौत हो गई और इन दोनों राज्यों में सक्रिय मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर 1212 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 32649 हो गई है। वहीं 2422 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.72 लाख हो गई है, जबकि 36 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51451 हो गया है।

केरल में इस दौरान 47 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5332 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले फिर बढ़कर 64,227 हो गए हैं, जबकि इस वायरस के संक्रमण से 18 और मरीजों की जान जाने से मृतकों का कुल आंकड़ा 3954 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,143 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 92 हजार 746 हो गया है।

इसी दौरान 11,395 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 625 हो गई है, वहीं सक्रिय मामले 645 बढ़कर 136571 हो गए। इस अवधि में 103 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा अभी तक बढ़ कर एक लाख 55 हजार 550 हो गया। विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान निकोबार…11……………4934………62
आंध्र प्रदेश………..814……….880784…..7162
अरुणाचल प्रदेश…..5…………..16771…….56
असम…………….1657……….214542…..1086
बिहार…………….691…………259433…..1522
चंडीगढ़…………142…………..20717……..344
छत्तीसगढ़……..3287………….301648…..3766
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव…0………….3396………..2
दिल्ली…………..1053………..624728…..10889
गोवा…………….595…………52780……..777
गुजरात…………1767………..258551……4400
हरियाणा……….837………..265015…..3035
हिमाचल प्रदेश…505………..56647………990
जम्मू-कश्मीर…..634………122626……..1948
झारखंड…………..441…….117720……..1081
कर्नाटक………….5944…..926234……..12259
केरल…………….64227…..925871…….3954
लद्दाख…………….50………9583………..130
लक्षद्वीप…………..69……….119…………….0
मध्य प्रदेश………1862…. 251538…….3829
महाराष्ट्र………..32649…..1972475…..51451
मणिपुर………….56…….28737………373
मेघालय………..164………13620………148
मिज़ोरम…………20………..4363…………9
नागालैंड………..77…………12011…….88
ओडिशा……….781………..333351….1910
पुड्डुचेरी………284…………38476…….656
पंजाब…………2300……….167814……5690
राजस्थान…….1407………..314523……2780
सिक्किम……….61…………5920……….135
तमिलनाडु…….4285……..827480……12408
तेलंगाना………1781……..293033…….1614
त्रिपुरा…………02………..32960………..391
उत्तराखंड……648………94396………..1678
उत्तर प्रदेश…..3232…..590071………8698
पश्चिम बंगाल…….4233…….557758………10229
कुल……….136571…..10600625…..155550