कांगड़ा बीडीसी पर भाजपा ने यूं मारी बाजी, कांग्रेस के कैंप में लग गई सेंध

पंकज ओबराय, कांगड़ा
कांगड़ा ब्लाक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की बबिता व भाजपा की ही अनिता ने क़ब्ज़ा कर लिया है। कांगड़ा की घुरकड़ी से ब्लाक समिति की सदस्य जीत कर आई भाजपा की बबिता को 14 मत हासिल हुए जबकि उनके मुक़ाबले पर कांग्रेस संबंधित जुगल किशोर को 11 मत पड़े । वही ब्लाक के उपाध्यक्ष के लिए दोलतपुर से जीत कर आई भाजपा की अनिता को 13 मत पड़े जबकि कांग्रेस की अनिता को 11 वोट ही पड़े ओर उपाध्यक्ष का एक मत आयोग्य पाया गया।

इससे पूर्व रविवार को कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नही हो पाए थे, लेकिन रविवार को कांग्रेस के 12 बीडीसी सदस्य यहाँ पहुचे थे, लेकिन आज भाजपा ने कांग्रेस के कैम्प में सेंध लगाते हुए उनके कैम्प से एक वोट हासिल कर ली। अब तक 12 बीडीसी सदस्यों का दावा करने वाली कांग्रेस को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 11 मत मिले। जबकि आज दोपहर काँगड़ा विकास खंड कार्यलय में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा द्वारा चुनावी प्रकिया शुरू की गई जिसमें 25 बीडीसी सदस्यों वाली इस ब्लाक समित्ति के दोनो पदों पर भाजपा ने क़ब्ज़ा कर लिया।

आज सुबह से कांगड़ा विकास खंड के कार्यलय परिसर में राजनीति माहोल बना हुआ था। सबसे पहले कांगड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने बीडीसी सदस्यों को लेकर वहाँ पहुचें तो उसके बाद कांगड़ा के विधायक के समर्थक भी अपने गुट के ब्लाक समिति के सदस्यों को लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुचें। हालकि की यह पहले से तय था कि भाजपा को इस बार अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना तय था, लेकिन उसके बाद भी जब तक चुनाव समाप्त नही हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आला नेताओ के साथ कांग्रेस पार्टी जि़ंदाबाद के नारे लगाते रहे।

इस मोके पर जि़ला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा नेता मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक संजय चोधरीएपूर्व विधायक सुरेंद्र काकूएजि़ला परिषद सदस्य कुलभाषएभाजपा नेता वरिंदर चोधरीएउत्तम चोधरीएरोशन लाल सिहोतराए नीतू दमीरएराजे स्यालए सुरेश छेछा के इलाबा दर्जनो नेताओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ बाज़ार में विजय रैली निकाली व आतिशबाज़ी की।

इस मोके पर भाजपा के तमाम नेताओ ने इस जीत का श्रय भाजपा की नितीयो व सरकार की उपलब्धियों को बताया।उन्होंने कहाँ कि जिस तरह से प्रदेश सरकार न केंद्र सरकार के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास करवाया है यह उसी का नतीजा है कि प्रदेश के हर तरफ़ भाजपा की जीत हो रही है ओर काँगड़ा विस क्षेत्र में भी भाजपा के तमाम नेता एक जुट होकर हर तरह पार्टी को मज़बूत कर रहे है।

जीत के बाद क्या बोलीं अध्यक्ष

कांगड़ा ब्लाक समिति की नई अध्यक्षा बबीता ने अपनी इस जीत श्रय भाजपा पार्टी व स्थानीय नेताओ को दिया वही उन्होंने कहाँ कि वे किसी तरह का भेदभाव न करते हुए एक समान विकास करवायेंगे। उन्होंने कहाँ कि राजनीति में यह उनका पहला कदम है लेकिन इसके बाद भी वे हर समय इसबात को लेकर प्रयास रत रहेगीकि वे गाव हर गरीब को उसका हक़ दिलवाए ओर जनता व पार्टी ने उन पर जोविश्वास जताया है उसे बनाए रखे।

भाजपा की जिला परिषद और बीडीसी में शानदार जीत हुई है। मैं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह सब प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का नतीजा है। हिमाचल में जयराम सरकार और केंद्र में मोदी सरकार शानदार काम कर रहीं हैें
चंद्रभूषण नाग, जिलाध्यक्ष, भाजपा