Pong Lake: पर्यटकों के लिए फिर खुली पौंग झील, मछुआरे भी पकड़ सकेंगे मछली

नगरोटासूरियां — पर्यटकों के लिए पौंग झील एक बार फिर खोल दी गई है। धीरे-धीरे अब हर चीज सामान्य होने लगी है। पहले 11 महीने से बंद पड़ी कांगड़ा घाटी पर चलने वाली ट्रेनों को फिर से चालू किया गया है और अब पर्यटकों के लिए दो महीने से अधिक समय के बाद पौंग झील को भी खोल दिया गया है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल रुहाने ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि बर्ड फ्लू के कारण दो महीने से इस झील में पूर्ण रूप से हर गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहां तक कि मछुआरों को मछली पकडऩे के लिए भी दो महीने प्रतिबंध लगा था। अब पर्यटक मोटर बोट के जरिए झील में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।