सेक्टर-30 बस स्टॉप में मिली लाश

चंडीगढ़, 14 अगस्त (ब्यूरो)

चंडीगढ़ शहर के सेक्टर- 30बी में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर के बस स्टाप पर एक व्यक्ति अद्र्धनग्न अवस्था में बेसुध पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब वहां से गुजर रहे राहगीर की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद व्यक्ति के बारे में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति की सांसें नहीं चल रही थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया।

वहीं, पुलिस ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी करवाई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सेक्टर.30 के बस स्टाप के अंदर यात्रियों की बैठने वाली जगह पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। उसके शरीर पर कमीज नहीं थी, वहीं, उसने खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, 72 घंटे उसकी पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।