पहला ई व्हीकल खरीदने पर मिलेगी स्पेशल छूट

पंचकूला 21 अक्तूबर (मैनपाल)

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ‘प्रथम ई व्हीकल खरीदने पर विशेष रियायत दी जाएगी। हरियाणा में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान में ई.मोबिलिटी के क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए पांच करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने यह जानकारी गुरुवार को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2021 से संबंधित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद दी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ई.व्हीकल के लिए बनाई जा रही ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी.2021Ó पूरे देश में सबसे बेहतरीन हो। उन्होंने बताया कि उक्त पॉलिसी के गठन के लिए अधिकारियों के साथ तीन दौर की चर्चा हो चुकी है और गुरुवार को अंतिम विचार.विमर्श किया गया। डिप्टी सीएम ने बताया कि आगामी एक माह में इस पॉलिसी को रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दोपहिया, तिपहिया तथा चारपहिया ई.व्हीकल्स को प्रोत्साहित करने पर बल दे रही है।