प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस के खिलाफ हंगामा, राम दरबार कालोनी के बाशिंदों ने कांग्रेस नुमाइंदों के साथ निकाली रैली

चंडीगढ़, 8 मई(ब्यूरो)

रामदरबार कॉलोनी में मकानों पर लगे प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ रविवार को एक रोष मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। प्रॉपर्टी टैक्स के लेटर तकरीबन सभी मकानों को आ रहे हैं, जो सरासर गलत है। पंजाब एक्ट के तहत फरवरी 2013 में हाउस की बैठक में यह तय हुआ था कि 50 गज तक के प्लाट के ऊपर कोई प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लग सकता, इसके बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम लोगो को नोटिस भेज कर परेशान कर रह है, इस नोटिस के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरचरण सिंह, प्रदेश संगठन सचिव बिरेंद्र रॉय और सोनिया की अध्यक्षता में रामदरबार के निवासियों के साथ मिलकर प्रोटेस्ट किया, ताकि इस प्रॉपर्टी टैक्स को जो गरीबों के ऊपर लगाया जा रहा है, उसको रोका जा सके। यह प्रोटेस्ट रामदरबार ट्रांजिट कैंप फेस-2 से शुरू होकर पूरे रामदरबार में घूमते हुए बस स्टॉप पर खत्म हुआ।

इस प्रोटेस्ट को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता हरमोहिंदर सिंह लकी ने इस नोटिस के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन और बीजेपी सरकार को जमकर कोसा और रामदरबार निवासियों को आश्वस्त किया कि इस नोटिस को खत्म करवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने इस नोटिस को खत्म नहीं किया तो रामदरबार के निवासियों के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस प्रोटेस्ट को कामयाब बनाने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के राजीव मोदगिल, गुरचरण सिंह, बिरेंद्र रॉय, बीएन तिवारी, सोनिया, पत्रकार प्रीत काकरा, मनोज गर्ग, गौतम गांगुली, अभिषेक ज्वेलर्स, सोनू, ओम प्रकाश चौटाला, सुनील बरोलिया, काका कल्याण, नरेस मसीह, राम सुमेर सिंह, अंजलि मेहरा के अलावा काफी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर इस नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।