मृतक किसानों के परिजनों को 39.55 करोड़

पंजाब़ के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी वित्तीय मदद, 789 परिवारों को राहत

निजी संवाददाता — चंडीगढ

पंजाब सरकार खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले 789 किसानों के परिवारों को 39.55 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां बताया कि इन किसानों के परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय मदद के तौर पर पांच लाख रुपए प्रति परिवार दिए गए हैं। मानसा के 89 परिवारों को कुल 4.60 करोड़ रुपए ,तरनतारन के 21 परिवारों को 1.05 करोड़ रुपए, संगरूर के 117 परिवारों को 5.85 करोड़ रुपए, मोगा के 69 परिवारों को 3.45 करोड़ रुपए, फाजिल्का के 10 परिवारों को 50 लाख रुपए, लुधियाना के 48 परिवारों को 2.37 करोड़ रुपए, बरनाला के 43 परिवारों को 2.15 करोड़ रुपए, पटियाला के 111 परिवारों को 5.55 करोड़ रुपए, अमृतसर के 19 परिवारों को 95 लाख रुपए, शहीद भगत ङ्क्षसह नगर के सात परिवारों को 35 लाख रुपए, एसएएस नगर के 10 परिवारों को 50 लाख रुपए और बङ्क्षठडा के 83 परिवारों को कुल 4.15 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह सरकार ने श्री मुक्तसर साहिब के 35 परिवारों को कुल 1.73 करोड़ रुपए, गुरदासपुर के 20 परिवारों को एक करोड़ रुपए, फतेहगढ़ साहिब के 24 परिवारों को 1.20 करोड़ रुपए, जालंधर के 12 परिवारों को 60 लाख रुपए, फिरोजपुर के 15 परिवारों को 75 लाख रुपए, होशियारपुर के 10 परिवारों 50 लाख रुपए, कपूरथला के एक परिवार को पांच लाख रुपए, मालेरकोटला के चार परिवारों को 20 लाख रुपए, फरीदकोट के 30 परिवारों को 1.50 करोड़ रुपए और रूपनगर के 11 परिवारों को 55 लाख रुपए की वित्तीय मदद मुहैया करवाई है। भगंवत मान ने कहा कि किसानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। राज्य के अनाज उत्पादकों के साथ किए हर वायदे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने किसानों को मौजूदा खेती संकट से उबारने के लि, राज्य सरकार की ²ढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मूंगी को फसल के तौर पेश किया है।