सडक़ों के विस्तार को 2250 करोड़, चौटाला बोले, अक्षर धाम दिल्ली से अंबाला तक बनेगा ग्रीन फील्ड हाई-वे

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले, अक्षर धाम दिल्ली से अंबाला तक बनेगा ग्रीन फील्ड हाई-वे

चंडीगढ़,  नवंबर (मुकेश संगर)

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सडक़ों के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को अनेक सौगात दी हैं। इससे प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा है। उन्होंने बताया कि एक नई सडक़ अकसर धाम दिल्ली से अंबाला तक ग्रीन फील्ड हाई-वे बनाया जाएगा, जिससे हाई-वे 44 का लोड कम हो जाएगा। प्रदेश में सडक़ों के विस्तारीकरण के लिए 2250 करोड़ का बजट रखा है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को यमुनानगर की अनाज मंडी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेंं सडक़ों की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रत्येक विधायक को सडक़ों के सुधारीकरण व विस्तारीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए दिए जाते है, अब तक 17 विधायकों ने इसके लिए आवेदन किया है, जिसके लिए उन्होंने अनुमति दे दी है, जो भी विधायक आवेदन करेगा उसको यह राशि दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 2250 करोड़ रुपए का बजट रखा है।

प्रदेश के नॉर्थ-साउथ दिशा में नौ एक्सप्रेस-वे बनाए गए हैं, जिससे प्रदेश में सडक़ों की स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जो कि डबवाली के चौटाला से पानीपत तक व हिसार से रेवाड़ी तक तथा हाई-वे नंबर 152 इस्माईलाबाद से कोटपूतली तक, जम्मू से कटरा हाई-वे जिसमें प्रदेश के छह जिले कवर होते हैं। उन्होंने कहा कि जो वादे हमने चुनाव से पहले किए थे, उनको दोनों पार्टियों की सरकार ने मिलकर पूरा किया है। इस मौके पर गुहला के विधायक ईश्वर सिंह भी उपस्थित थे।