प्रदेश की आठ महिलाएं पहली बार खेलो इंडिया टीम वुशू गेम में दिखाएगी दमखम

कार्यालय संवाददाता-मंडी
खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश से पहली बार आठ महिला खिलाड़ी वुशू गेम में दमखम दिखाएंगे, जिसके चलते प्रदेश की टीम में हौंसले बुलंद है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में होने वाली खेलों इंडिया राष्ट्रीय वुमैन वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम सोमवार को रवाना हो गई।

प्रदेश वुशू संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश की टीम को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। संघ के प्रदेश महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि चार दिवसीय खेलों इंडिया राष्ट्रीय वुमैन वुशू प्रतियोगिता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 24 से 27 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। संघ के कार्यालय सचिव प्रकाश चंद ने बताया कि खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्पर्धा में पहली बार आठ महिला खिलाड़ी भाग लेने जा रही है। जिसमें 52 किलोग्राम भाग में पूनम, तालू में शिवानी, अत्ति देवी, ज्योति ठाकुर, शिवानी, कालज, रजनी देवी व रिया शामिल है।