सर्द रातों में सिर्फ तन ढकने को कपड़े ही बचे, चौहारघाटी के घघटयान गांव में मकान राख

पद्धर। पद्धर उपमंडल के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी में आग लगने से 8 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना बुधवार रात 11:30 के आसपास हुई। जैसे ही स्थानीय लोगों ने आग की लपटों के देख कर सभी आग पर काबू पाने की दौड़ पड़े । लोगों ने आग पर काबू पाने प्रयास किया, लेकिन भयानक लगी आग के आगे सभी बेबस थे। हालांकि इस आगजनी घटना से सिर्फ परिवारों के मात्र कपड़े ही बचे हैं।

ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घर पर सारा सामान आदि जलकर राख हो गया है। इस से लगभग 6 से 7 लाख रुपए से अधिक का नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। उधर, पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि सुधार पंचायत के घघटयान गांव में दो भाइयों रूप लाल और प्रेम सिंह का आठ कमरों का मकान तथा दो रसोईघर घटना में पूरी तरह राख हो गए हैं। पद्धर प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर रवाना हो गया है। इस दुखद घटना से चौहारघाटी में शोक की लहर है। पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, पंचायत समिति सदस्य कमला ठाकुर ने घटना पर शोक जताते हुए प्रशासन से पीडि़त परिवारों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है।