बलजीत कौर ने अफ्रीका में फहराया तिरंगा, सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो फतह कर रोशन किया प्रदेश का नाम

नगर संवाददाता — सोलन

जिला सोलन ममलीग क्षेत्र के बलजीत कौर ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर फतह हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह पर्वत अफ्रीका का सबसे बड़ा पर्वत है। वहीं विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है। यह पर्वत पर्वतारोहियों के लिए काफी लोकप्रिय है। बलजीत ने किलिमंजारों पर फतेह हासिल की। बता दे कि बलजीत माउंट अनापूर्ण के हादसे के बाद फिर से क्लाइंबिंग पर डट गई है और उसका पहला ही परिणाम माउंट किलीमंजारो पर फतह के साथ सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलजीत अभी तक कुल 27 चोटियों पर फतह कर चुकी हैं, जिसमें माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियां में शामिल माउंट अन्नपूर्णा शामिल है। इसके अलावा बलजीत पामोरी माउंटेन पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला है।

बलजीत कौर केवल 27 साल में 8000 मीटर की ऊंचाई पर चढऩे वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकार्ड अपने नाम किया है। बता दें कि बलजीत के साथ माउंट अन्नपूर्णा में हादसा पेश आया था, जिसके बाद बलजीत और कुछ अन्य पर्वतारोहियों को मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन बलजीत के बुलंद हौसले के सामने मुश्किल भी छोटी पड़ गई थी। बलजीत को वहां से कुछ समय के बाद रेस्क्यू कर लिया गया था। बलजीत कौर की मां शांति देवी ने कहा कि उनकी बेटी की उपलब्धि से वह गर्व महसूस कर रही हैं।