बरनाला में हवलदार के हत्यारों का एनकाउंटर, कबड्डी खिलाड़ी पम्मा जख्मी, चारों आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कबड्डी खिलाड़ी पम्मा गोलीबारी में जख्मी, चारों आरोपी गिरफ्तार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — बरनाला

पंजाब में बरनाला पुलिस ने मंगलवार को हैड कांस्टेबल दर्शन ङ्क्षसह की हत्या के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कथित तौर पर रविवार देर रात हैड कांस्टेबल पर हमला किया था, जिससे अगले दिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठीकरीवाला गांव के परमजीत ङ्क्षसह पम्मा, रालासर गांव के जगराज ङ्क्षसह उर्फ राजा, ङ्क्षसहवाला गांव के वजीर ङ्क्षसह अमला और चीमा गांव के गुरमीत ङ्क्षसह चीमा के रूप में हुई है। बरनाला के धनौला इलाके में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में घायल परमजीत ङ्क्षसह पम्मा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बरनाला पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हैड कांस्टेबल दर्शन ङ्क्षसह की हत्या में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। आरोपी से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है’।

बरनाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा मंगलवार की सुबह, पुलिस पार्टी धनौला इलाके में चैङ्क्षकग कर रही थी, तभी बरनाला की ओर से एक ऑल्टो कार आई और पुलिस नाका पर नहीं रुकी। इसके बजाय, यह एक कच्ची गली की ओर बढ़ गया। उस वाहन में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जिस पर इंस्पेक्टर लखङ्क्षवदर ङ्क्षसह ने जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में परमजीत ङ्क्षसह पम्मा घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या के मामले के अलावा पम्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

सभी आरोपी पूर्व कबड्डी खिलाड़ी

सभी आरोपी मध्यम आयु वर्ग के हंै और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हैं, रविवार रात को भोजन और पेय के बिल को लेकर एक रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद रेस्तरां मालिक ने पुलिस को बुला लिया। सिटी-1 पुलिस थाने की एक टीम जल्द ही मौके पर पहुंच गई और अंतत: आरोपी, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त थे, पुलिस कर्मियों के साथ झकड़ा किया और उनसे भिड गए। इस दौरान उन्होंने हैड कांस्टेबल दर्शन ङ्क्षसह की भी पिटाई की, जिससे वह सडक़ पर गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। कांस्टेबल ङ्क्षसह को सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।