पत्रकार पारदर्शिता से करें पत्रकारिता, चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन का मीडिया के समक्ष चुनौतियों पर संगोष्ठी

पंचकूला में चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन का मीडिया के समक्ष चुनौतियों पर संगोष्ठी

मैनपाल — पंचकूला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजकल पत्रकारिता में अनेक चुनौतियां आ रही हंै। पत्रकारिता कलम से लेकर की-बोर्ड तक कई बदलाव आए हैं। इस बदलाव में कौन पहले की चुनौती भी सामने आ रही है। इसके अलावा स्टोरी को मोल्ड करने लगे हैं। इसके लिए पत्रकारों को फील्ड में ही सीखने को मिलता है। इसलिए पत्रकारों को स्पष्ट, पारदर्शी ढंग से संतुलन बनाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री रविवार को पंचकूला में आयोजित चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा मीडिया के समक्ष चुनौतियों बारे राज्य स्तरीय अधिवेशन, सम्मान एवं संगोष्ठी समारोह में बोल रहे थे।

राज्य सभा सांसद कार्तिकेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लगातार निकाल रहें स्थानीय अखबारों के मालिकों को सम्मानित किया। इनमें नरेंद्र भाटिया सिटी मीडिया अंबाला, सुरेंद्र भाटिया पलपल, देवेंद्र उप्पल पाठक पक्ष, अरुण भाटिया जगत क्रांति, कैलाश जैन अर्थ प्रकाश, श्रीभगवान वशिष्ठ दैनिक चेतना, अनिल आर्य गुडग़ांव टुडे, राजेश कुमार समाचार क्यारी, श्रीकांत आर्य नया लोकयुक्त, यादराम बंसल गुडग़ांव मेल, रूपेश बंसल सप्तिज्य, एकांत गर्ग हिंद जनपथ, ऋषि सैनी नभ छोर शामिल है। ने कहा कि एक शब्दावली का इनपुट किसी भी व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकता है।