कुरुक्षेत्र से आप की चुनाव कैंपेन शुरू; राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल-CM भगवंत सिंह मान ने किया आगाज

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया आगाज

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी ने रविवार को कुरुक्षेत्र से चुनावी कैंपेन का आगाज किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सरकार भगवंत सिंह मान ने ‘बदलेंगे कुरुक्षेत्र, बदलेंगे हरियाणा, इब्बके इंडिया को जिताना’ नारे के साथ चुनावी कैंपेन का आगाज किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी कैंपेन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक महीने के बाद लोकसभा का चुनाव है। किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है। इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से ष्इंडियाष् गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉण् सुशील गुप्ता हैं। बहुत सारी पार्टियां आपके पास आएंगी। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद चुनाव हैए इस चुनाव में आपको अपना सांसद चुनना है। किसे वोट दें घ् पिछले दस साल से आप हरियाणा की 10 की 10 सीटें बीजेपी को दे रहे हो। बीजेपी के एमपी जीता कर भेज रहे हो। मैं आपसे पूछना चाहता हूं इन 10 सांसदों ने पिछले 10 साल में आपके लिए क्या किया। कोई एक काम किया हो तो मुझे बताओए मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा सुशील गुप्ता को सांसद बनाओगे तो कम से अपना घर होगा।