स्कूटी यात्रा से माहिला सशक्तिकरण का संदेश, राज्य मंत्री ने पिहोवा विश्राम गृह से की रवाना

निजी संवाददाता — पिहोवा

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कस्बे में नारी शक्ति स्कूटी वंदन यात्रा निकाली गई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा की प्रधान गीता रिष्याण के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा को राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने विश्राम गृह से झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा की यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं जागरुकता का संदेश देना है। यात्रा में शामिल जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाने में महिला शक्ति का बराबर का योगदान है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी हमेशा मान सम्मान देते हुए महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई, जिससे वह आत्म निर्भर व स्वावलंबी बनने के साथ.साथ अपने पांवों पर खड़ी हुई। महिलाओं की जागरुकता के चलते लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। यात्रा की अध्यक्षा महिला मोर्चा प्रधान गीता रिष्याण ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं ने सिंचाई विभाग के विश्रामगृह से स्कूटियों पर सवार होकर में चौक में बाजार से होते हुए यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणी, नीलिमा चक्रपाणी, सरस्वती खेड़ा कॉलोनी की सरपंच ममता कश्यप, मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, राजेंद्र बाखली, गोपी मौजूद रहे।